बदायूं: खेत पर मिला किसान का शव, हत्या का आरोप

बदायूं: खेत पर मिला किसान का शव, हत्या का आरोप

DEMO IMAGE

दबतरा, अमृत विचार: गांव निवासी एक युवक के साथ शराब पीने के बाद ग्रामीण शव का खेत पर मिला। परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। साथ में शराब पीने वाले युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव परसिया निवासी छत्रपाल (55) खेती करते थे। शनिवार सुबह उनका शव खेत पर औंधे मुंह पड़ा मिला। उनके परिजनों के अनुसार शनिवार को गांव निवासी किशोरी लाल के बेटे जितेंद्र की बारात जानी थी। जिसके चलते किशोरी लाल ने शुक्रवार शाम ग्रामीणों की दावत की थी। छत्रपाल ने लगभग छह बजे दावत खाई थी और घर आ गए थे। 

देर शाम गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र राम किशोर उनके घर पर आया। छत्रपाल को अपने अफीम के खेत पर ले गया। जहां दोनों ने बैठकर शराब पी थे। रात लगभग साढ़े 11 बजे मनोज ने छत्रपाल के बेटे विशु को फोन करके बोला था कि छत्रपाल को घर ले जाओ इन्हें ज्यादा नशा हो गया है। विशु खेत पर पहुंचे थे। उन्होंने छत्रपाल को साथ ले जाने की कोशिश की लेकिन उनका वजन ज्यादा होने की वजह से नहीं ले जा सके। 

आरोप है कि मनोज ने कहा था कि अगर नहीं उठ पा रहे हैं तो छोड़ो वहीं खेत में सुला लेते हैं। जिसके बाद विशु खेत से घर चले गए। जिसके बाद शनिवार सुबह विशु खेत पर पहुंचे तो छत्रपाल का शव औंधे मुंह पड़ा था। उनके शरीर पर चोट के निशान थे।

नाक से खून बह रहा था। जमीन पर गड्ढा हो गया था। मौके पर देखकर लग रहा था कि किसी ने जबरदस्ती मुंह जमीन में घुसेड़ा हो। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने मनोज पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मनोज को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: कछला के पूर्व चेयरमैन के भतीजे की सड़क हादसे में मौत

ताजा समाचार

नीट-स्नातक प्रश्नपत्र लीक की खबरें निराधार, हर एक पेपर का हिसाब रखा गया: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी
कासगंज: देवेंद्र सिंह यादव को निष्कासित करने वाला लेटर निकला फर्जी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
Kanpur: मोदी के जाते ही फिर पहले जैसी दुर्दशा शुरू; केस्को ने शुरू की खोदाई, फुटपाथ पर लग गईं दुकानें
बरेली: युवती ने पिता-पुत्रों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Hamirpur: खेत में चारा काट रही महिला के साथ पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म...कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा
बहराइच: कृषि विज्ञान केंद्र का कुलपति ने किया निरीक्षण, बोले-कृषि योजनाओं का लाभ उठाएं किसान