Bareilly News: अज्ञात वाहन ने होमगार्ड को मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/नवाबगंज, अमृत विचार: नवाबगंज थाना क्षेत्र में पीलीभीत बाईपास पर बरखन तिराहे के पास साइकिल सवार होमगार्ड की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। होमगार्ड चौकी रिछौला से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कर रही है।

गांव विशनपुर निवासी होमगार्ड लेखराज शुक्रवार की रात नवाबगंज की पुलिस चौकी रिछौला पर ड्यूटी पर थे। ड्यूटी खत्म कर वह शनिवार की सुबह करीब चार बजे के बाद साइकिल से घर वापस जा रहे थे। नया पुल पार करने के बाद बरखन तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीर ने पास में रहने वाले रामधुन गुप्ता और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने होमगार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें- बरेली: दो साल के मासूम को कुत्तों के झुंड ने किया हमला, खेत पर गेहूं काटने गई मां के साथ गया था बच्चा

संबंधित समाचार