बरेली: लोगों को मूलभूत समस्याओं से दिलाएंगे निजात- नीरज मौर्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: आंवला लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नीरज मौर्या ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान परेशान किसानों और सरकार की गलत नीतियों से परेशान लोगों से कहा कि चुनाव जीतने के बाद हर समस्या से निजात दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के दातागंज और शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के अलापुर, गुलड़िया, सराय, ककराला, गंज, कादरचौक आदि कई गांवों में संपर्क किया। इस दौरान किसानों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। कई लोगों ने कहा कि वह सरकारी की गलत नीतियों और बढ़ती महंगाई से परेशान हैं।

इस दौरान दातागंज विधानसभा अध्यक्ष सतीश, पूर्व विधायक भूपेंद्र दद्दा, शिवम राठौर, गोलू राठौर, रामकिशोर मौर्या, विनोद शाक्य, मोहम्मद मजहरुद्दीन, रफीउद्दीन, काजी रिजवान, गोवर्धन कुशवाहा, सर्वेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-Bareilly News: अज्ञात वाहन ने होमगार्ड को मारी टक्कर, मौत

संबंधित समाचार