संविधान बचाने के लिए करेंगे सत्याग्रह, बोले अवधेश प्रसाद

बाबा साहब की जयंती पर सपा ने लिया संविधान बचाने का संकल्प

संविधान बचाने के लिए करेंगे सत्याग्रह, बोले अवधेश प्रसाद

अयोध्या, अमृत विचार। बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने संविधान बचाने के लिए सत्याग्रह करने का ऐलान किया है। सपा महा सचिव और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने कहा कि रविवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि देश का संविधान सभी को समानता का अधिकार देता है, लेकिन अब कुछ इसे बदलने के लिए कोशिश में लगे हैं।  

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान बदलने वालों कि हर कोशिश नाकाम करेगी, इसके लिए हम सत्याग्रह करेंगे और लोगों को जागरूक करने लिए संविधान बचाओ सप्ताह मनाएंगे। उन्होंने कहा कि आज भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती है, जिन्होंने देश के सभी नागरिकों के लिए संविधान बनाया। यह संविधान में हमें शिक्षा का अधिकार,  व्यापार करने का अधिकार सहित तमाम तरह का अधिकार प्राप्त है। आज  उसी संविधान पर संकट है। 

आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब के बनाये संविधान को बदलने के इरादे है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोग व मंत्री परिषद के लोग कहते है कि 400 के पार सांसद जीत जाए तो हम संविधान बदल देंगे। उन्होंने कहा कि इससे वह दिन बड़ा दुखद होगा जब संविधान बदल जायेगा। 

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग संकल्प लेते हैं कि बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर के संविधान को किसी भी कीमत पर बदलने नहीं देंगे। संविधान बचाने के लिए देश व प्रदेश व्यापी सत्याग्रह करेंगे।संविधान बचाने के लिए रविवार से एक सप्ताह तक संविधान बचाओ दिवस मनाएंगे।

यह भी पढ़ें:-संविधान बदलने के लिए दो तिहाई बहुमत चाहिए... भाजपा सांसद का विवादित बयान, वीडियो हुआ वायरल