Kanpur: लोकसभा चुनाव से पहले सपा को झटका: विजय सचान ने छोड़ी पार्टी, बोले- मैंने दिन रात काम किया, लेकिन पार्टी ने...

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर में लोकसभा चुनाव से पहले सपा को झटका

कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर में लगभग तीस वर्षों से समाजवादी पार्टी के लिए काम कर रहे सपा के विशेष कार्यकारणी सदस्य विजय सचान ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को फैक्स के जरिए अपना इस्तीफा भेजा है। विजय सचान का आरोप है कि उन्होंने दिन रात पार्टी के हित में काम किया। लेकिन पार्टी ने उन्हें तवज्यों नही दी। इसके चलते उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है। चर्चा यह भी है की वह जल्द भाजपा का दामन थामेंगे। 

घाटमपुर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने वाले पार्टी के नेता व विशेष कार्यकारणी सदस्य विजय सचान ने सपा से असंतुष्ट होकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को फैक्स के जरिए अपना इस्तीफा भेजा है। नेता विजय सचान ने समाजवादी पार्टी पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दिन रात पार्टी के हित में काम किया है।

बताया कि बीते वर्ष 2022 में वह भोगनीपुर विधानसभा से टिकट मांग रहे थे। वहां पर जातिगत वोट बैंक कुर्मी समाज का 35 हजार था। जिसमें उनकी अच्छी खासी पकड़ थी। लेकिन काफी प्रयास करने के बाद भी पार्टी ने उन्हें टिकट नही दिया। जिसके बाद भी वो पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करते है। 

उन्होंने विधानसभा चुनाव में चित्रकूट समेत अन्य विधानसभा चुनाव में प्रभारी बनाया जहां पर उन्होंने पार्टी के हित में काम किया। उन्होंने बीते दिनो घाटमपुर नगर पालिका से समाजवादी पार्टी के टिकट अपनी अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाया पार्टी वोट न मिलने के कारण वह महज 82 वोट से चुनाव हार गए। 

उन्होंने कई बार प्रदेश अध्यक्ष को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने की इच्छा जताई पर वह भी अनसुना करते रहे। श्री राम मंदिर उत्सव में पार्टी ने शामिल न होकर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया।जिसके चलते उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। अपना इस्तीफा फैक्स के जरिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष कानपुर को इस्तीफा भेजा है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा में साउंड ट्राली शामिल करने की नहीं मिली इजाजत...धरने पर बैठे समर्थक, जमकर की नारेबाजी

संबंधित समाचार