कासगंज: धूमधाम से मनाई गई संविधान शिल्पी डॉ. आंबेडकर की जयंती, शहर और कस्बों में निकाली गई शोभायात्रा

कासगंज: धूमधाम से मनाई गई संविधान शिल्पी डॉ. आंबेडकर की जयंती, शहर और कस्बों में निकाली गई शोभायात्रा

कासगंज, अमृत विचार। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्मदिवस जिले भर में अनुयायियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। शहर और कस्बों में शोभायात्रा निकाली गई। आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। देर शाम शहर में  बाबा साहब की शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें दर्जनों झांकियों का प्रदर्शन किया गया।

शहर में आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के तत्वाधान में डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्मोत्सव मनाया गया। शाम को शहर के सहावर गेट स्थित भीम नगर से आंबेडकर की शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ मुख्य संरक्षक रामजीलाल विद्यार्थी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि राजवीर साहू ने किया। शोभायात्रा नगर भ्रमण कराया गया। समाज के लोग एवं अनुयायियों ने शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर भागेदारी की। दर्जन भर से अधिक झांकियों का प्रदर्शन किया गया।

शोभा यात्रा में भारत निर्माण, बाब साहेब की झांकियों सहित दर्जनों प्रेरणादायी झांकियां प्रस्तुत की गई। काली आखाड़ा शोभा यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहा। शोभा यात्रा भीमनगर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख बाजारों व गली कूंचो से निकाली गई। अनुयाइयों ने जगह जगह शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आंबेडकर पार्क पर शोभा यात्रा संपन्न हुई। 

आंबेडकर जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष  आनंद प्रिय विद्यार्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया। शिलप्रिय विद्यार्थी, शेर सिंह एडवोकेट, रामजीलाल, एमपी सिंह, भगवान स्वरूप, रक्षपाल सगर, रामचंद्र, रामेश्वर दयाल जाटव, बृजेश सिंह, आरसी राना, बृजेश कुमार गौतम, होशिया सिंह निमेष, विशाल सागर, योगेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, केपी सिंह, देवेंद्र कुमर पुष्कर, राजीव सिंह मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस एवं पीएसी के जवान तैनात रहे। 

ये भी पढे़ं- कासगंज: ब्रह्मलीन हो गए श्री वराह मंदिर के महंत रामचंद्र गिरी महाराज, काफी समय से चल रहे थे बीमार