Kanpur: मुकदमे वापस ले लो वरना जीना दूभर कर दूंगा...जेल से छूटे छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के आरोपी ने दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने के आरोपी ने जेल से छूटने के बाद मुकदमा वापस न लेने पर किशोरी के भाईयों को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी अक्सर धमकियां देता है, जिससे परिजन खौफजदा है। किशोरी की मां की तहरीर पर नौबस्ता पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। 

किदवई नगर निवासी महिला ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी का चमनगंज, गांधी पार्क निवासी फैज मोहम्मद आए दिन पीछा करता था। वर्ष 2022 में नौबस्ता थाने में आरोपी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कराए थे। जिनमें से एक छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट की धारा में व दूसरा मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में दर्ज कराया था। बताया कि इसके बाद भी आरोपी लगातार बेटी को परेशान करता रहा। 

बताया कि वर्ष 2023 में आरोपी बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था। बताया कि जेल से छूटकर आने के बाद से आरोपी आए दिन बेटों का जान से मारने की धमकियां दे रहा है। बताया कि कि कुछ दिन पूर्व फोन कर कहा कि मुकदमा वापस ले लो नहीं तो जीना दूभर कर दूंगा। नौबस्ता थाना प्रभारी जेपी पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में युवक के सिर को डंपर ने कुचला, मृतक के दोनों मित्रों की हालत गंभीर, एलएलआर अस्पताल रेफर

 

संबंधित समाचार