लखनऊ: मजदूर संघ के प्रतिनिधि बोले-डॉ भीमराव आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलना जरूरी
लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय मजदूर संघ लखनऊ के संयुक्त मंत्री और संयुक्त एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय ने कहा है कि डॉ भीमराव आंबेडकर के जीवन से हम सबको सीखने की जरूरत है। यदि हम उनके बताए हुए रास्ते पर चलें तो बहुत से लोगों की पीड़ा कम हो सकती है। इतना करने मात्र से शिक्षा और रोजगार का सभी को समान अवसर मिलेगा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की रविवार को जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को योगेश उपाध्याय संबोधित कर रहे थे।
दरअसल, कैसरबाग स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय पर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमे डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवनी का संक्षिप्त परिचय कराते हुए उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पण कर बाबा साहब को नमन किया। गोष्टी में उपस्थिति भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध संगठनों के जिला पदाधिकारी भी उपस्थिति रहे।
जिसमे हरिशरण मिश्र, अध्यक्ष राज्य कर्मचारी परिषद, विभाग प्रमुख सुशील श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष मिथलेश शुक्ला,उपाध्यक्ष अजय सिंह, जिला मंत्री कीर्तिवर्धन, संयुक्त मंत्री हरेंद्र भदौरिया, जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, विधि प्रकोष्ठ से आशीष मिश्रा, एनएचएम संघ जिला अध्यक्ष डा अभयानंद, जिला मंत्री संजय वर्मा, व अन्य संबद्ध संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के अंत में समस्त कार्यकर्ताओं को दिनांक 20 मई 2024 को लखनऊ में होने वाले चुनाव में मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई गई।
ये भी पढ़ें -रोडवेज के आरएम कार्यालय ,कैसरबाग डिपो में मनाई गयी डॉ आंबेडकर की जयंती,दी श्रद्धांजलि
