बूथ अध्यक्ष ही भारतीय जनता पार्टी के सेनापति,राजदूत है:सुनील बंसल

समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी

बूथ अध्यक्ष ही भारतीय जनता पार्टी के सेनापति,राजदूत है:सुनील बंसल

लखनऊ महानगर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन रविवार को सिटी मांटेसरी स्कूल की गोमती नगर विस्तार शाखा में आयोजित हुआ। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में अतिथियों ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया । डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सभी ने उनके और महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यअतिथि व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में बूथ अध्यक्ष ही पार्टी के सेनापति और राजदूत हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ कैसे काम करना है यूपी की परिस्थितियों को समझ कर सभी को कैसे सक्रिय करना है, यह बहुत अनुभव है और अनुभव में सबसे बड़ा अनुभव है कि जब मैं पहली बार उत्तर प्रदेश आया कि पार्टी के बहुत वरिष्ठ नेता ने मुझको समझाया उस बात को मैं आप सबके साथ साझा करता हूं उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठन का कार्य करने के लिए आए हो जितना तुम नीचे जाओगे उतना भारतीय जनता पार्टी का संगठन समझ में आएगा और जब मैंने प्रभास करना शुरू किया तो मुझे समझ में आया कि संगठन के कार्यकर्ताओं की एक बहुत बड़ी ताकत है जिसका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। और जब मैं नीचे गया तो बूथ लेवल तक के कार्यकर्ता की मेहनत से प्रदेश का संगठन देश में अहम भूमिका में हैं। यही वजह है आज नमो ऐप, विकसित भारत एम्बेसडर जैसे हर अभियान में उत्तर प्रदेश में देश के प्रथम स्थान पर है।
 
a34e8960-424c-497a-916d-3962470317d6
 
भाजपा विश्व में सबसे अधिक कार्यकर्ताओं वाली पार्टी --
 
भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं वाली और सबसे ज्यादा सांसदों वाली सबसे ज्यादा विधायकों वाली सबसे ज्यादा राज्यों में सरकार वाली पार्टी सबसे ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ताओं वाली पार्टी और जो संगठन का एक स्वरूप दिखाई देता है आज केवल देश ही नहीं दुनिया की हर व्यक्ति समझना चाहता है कि भारत के अंदर काम करने वाली भारतीय जनता पार्टी का संगठन कैसे इतना बड़ा संगठन बना है। 24 घंटे के अंदर सूचना मिलते ही अपने काम को पूरा करने की क्षमता रखने वाले एक बड़े कार्यकर्ताओं की टीम तैयार है । देशभर में लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं और चुनाव के लिए सभी सोचते हैं कि चुनाव जीतना है चुनाव के माध्यम से ही हम अपने संगठन का विस्तार करते हैं और जब चुनाव हम जीत कर आते हैं तो आपकी नीति और कार्य शैली से समाज में आपकी स्वीकार्यता बढ़ती है। चुनाव के साथ आप जिस विचारधारा को लेकर चल रहे हैं कुछ विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने का काम हमने किया है और समाज हमारे नेतृत्व को स्वीकार कर रहे हैं।
 
पिछले 10 वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने सभी वर्गों और सामाज को समान रूप से योजनाओं को लाभ देने का कार्य किया है। हमने पिछले 10 वर्षों में अपनी विरासत को भी आगे बढ़ने का कार्य किया है
भारत माता की जय सिर्फ एक नारा नहीं है इसका अर्थ है कि हमारा एक लक्ष्य है कि दुनिया के अंदर भारत माता की जयकार हो भारत जहां पर खड़ा हो सम्मान के साथ खड़ा हो कहीं पर भी भारत की चर्चा हो तो गर्व के साथ भारत की चर्चा हो। आज इन 10 वर्षों के अंदर एक नया भारत, एक विश्व गुरु भारत और एक नया समाज बनाने के परिवर्तन की प्रक्रिया चली है। 10 वर्षों के अंदर राजनाथ सिंह ने भी लखनऊ के विकास के लिए अनगिनत कार्य किए हैं, पिछले 10 सालों में लखनऊ में 68000 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य हुए हैं।
 
चुनाव जीतने में  सभी बूथ अध्यक्षों का बड़ा महत्व 
 
हमारे पास मोदी जैसा नेतृत्व है, राजनाथ जैसा नेतृत्व है, प्रदेश में योगी जैसा नेतृत्व है । पूरी दुनिया को नेतृत्व प्रदान करने वाली टीम हमारे पास है और चुनाव प्रबंधन की भी बड़ी टीम है। 10 साल के कार्यों की एक बहुत बड़ी पोटली है विकास के कामों की और मुद्दों की और आप जैसे कार्यकर्ताओं की बड़ी टीम भी हमारे पास है। 18 करोड़ सदस्य हैं और बूथ पर काम करने वाले 3 करोड़ से ज्यादा कर्मठ कार्यकर्ता है।
 
पिछली बार से अधिक बूथों पर चुनाव जीतना है और ज्यादा मतों से भी चुनाव जीत करना है मुझे याद है 2019 में सपा और बसपा का गठबंधन हो गया था। कभी हमने माइक्रो मैनेजमेंट करते हुए बूथ की समिति को सक्रिय करते हुए बूथ पर चुनाव जीतने की योजना बनाई और हम 129000 बूथों पर चुनाव जीतने के साथ 64 सीट जीते आए। लखनऊ में भी 5 लाख के अंतर से चुनाव जीतने के लक्ष्य के लिए लक्ष्य निश्चित करना होगा कि हर बूथ पर जीत का मत का प्रतिशत बढ़े। प्रधानमंत्री जी ने 370 मत बढ़ाने का हर बूथ पर लक्ष्य दिया है जिसको हमें पूरा करना है।
 
लखनऊ लोकसभा में 1893 बूथ: आनंद द्विवेदी
 
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ लोकसभा में कुल 1893बूथ, 457पोलिंग, 89 वार्ड, 334 शक्ति केंद्र है । 21 मंडलों में 1508 ए श्रेणी के बूथ हैं, बी श्रेणी के 161, सी के 224 है। जिसमें सभी बूथ अध्यक्ष गठित हो चुके हैं और अपनी बूथ संख्या , विधानसभा वार सुनिश्चित सीट पर उपस्थित है और लोकसभा चुनाव में राजनाथ सिंह को ऐतिहासिक मतों से विजय बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। हाल में उपस्थित लगभग 2000 की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ "एक बार मोदी सरकार", अबकी बार 400 पार और "लखनऊ बोले 5 लाख पार" के नारे के उद्घोष के साथ संबोधन समाप्त किया।
 
 
 
 
 
 
 
 

ताजा समाचार