गजरौला: करंट लगने से युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला, अमृत विचार। पत्थर की घिसाई करते समय बिजली का करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घिसाई मशीन के तार से करंट लगने के बाद गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। व्यक्ति की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा …

गजरौला, अमृत विचार। पत्थर की घिसाई करते समय बिजली का करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घिसाई मशीन के तार से करंट लगने के बाद गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। व्यक्ति की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

थाना गजरौला के देवीपुरा ग्राम निवासी सुमित वर्मा मंगलवार को कल्यानपुर गांव में पत्थर घिसाई का काम करने गया था। जहां कार्य करने के दौरान मशीन के तार से वह करंट की चपेट में आ गया। आनन फानन में उसको जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संबंधित समाचार