Loksabha election 2024: सुल्तानपुर से BSP ने उदयराज वर्मा को बनाया प्रत्याशी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/सुल्तानपुर, अमृत विचार। सुल्तानपुर लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी ने उदयराज वर्मा को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया। गौरतलब है कि रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी जनसभा की है। जिसमें उन्होंने सभी वंचित वर्ग के लोगों से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। साथ ही कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला बोला। 

ये भी पढ़ें -Video: हरदोई पहुंचे ब्रजेश पाठक, कहा-PM मोदी की योजनाओं ने बनाई जन-जन में पैठ

संबंधित समाचार