लखनऊ: डीआरएम ने किया दिव्यांग कर्मचारियों से संवाद, रेल कार्यों के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक एस. एम. शर्मा ने सोमवार को मंडलीय कार्यालय के सभागार में एक बैठक  का आयोजन किया गया, जिसमें  मण्डल रेल प्रबंधक ने दिव्यांग कर्मचारियों के साथ संवाद स्थापित किया। बैठक में डीआरएम ने दिव्यांग कर्मचारियों के साथ रेल प्रशासन के कार्यों मे सुगमता एवं पारदर्शिता सहित अनेक महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर चर्चा की।

इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांग कर्मचारियों के साथ अपने  विचारों को साझा करते हुए उनकी आवश्यकताओ  समस्याओं की जानकारी ली। नियमानुसार कर्मचारी समस्याओं को शीघ्र पूर्ण करने की बात कहा। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा दिए जाने वाले सहयोग, अनुशासन, अद्भुत कार्यकौशल इनकी प्रतिबद्ध कार्यशैली की सराहना करते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया साथ ही भविष्य में भी उनसे इसी प्रकार की कार्य पद्धति का पालन करने की अपेक्षा की। 

इसके अतिरिक्त मण्डल रेल प्रबंधक ने  कर्मचारियों की कला, संगीत, खेल एवं अन्य अभिरुचियों से अवगत होते हुए इन रूचियों को निरंतर बढ़ावा देते रहने की बात कही। मण्डल के कार्मिक विभाग की ओर से आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, अमित पाण्डेय एवं दिव्यांग रेलकर्मी उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: मारपीट कर बीवी को घर से निकाला, समझौते पर दिया तलाक, केस दर्ज, जानिए क्या है मामला...

संबंधित समाचार