हरदोई में आग से राख हो सकते थे कई खेत, देखिये कैसे अपने खून-पसीने से उगाई फसल को किसानों ने बचाया-Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुरसा/ हरदोई, अमृत विचार। गेहूं की फसल की मड़ाई तेजी से चल रही है, लेकिन अभी भी अधिकांश खेतों में गेहूं की फसल खड़ी है। हाईटेंशन की चिंगारी गिरने से खेतों में आग लग गई, लेकिन ग्रामीणों ने मशक्कत से आग पर काबू पा लिया। 
  
सोमवार की शाम ग्राम ओदरा के बहर में निकली हाईटेंशन लाइन के ढीले तार आपस में टकरा गए। तारों के टकराने से गिरी चिंगारी से खेत में काटी गई गेहूं की फसल के अवशेष जलने लगे। आग की लपटें देख दर्जनों ग्रामीणों खेतों की तरफ दौड़ पड़े। हरे पेड़ों के टहनियों से ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर आग खड़ी फसल की ओर से बढ़ जाती तो सैकड़ों बीघा फसल जलकर राख हो जाती। 
बताते चलें कि सरकार करोड़ों रुपये विद्युत लाइन को दुरुस्त करने के लिए जारी कर रही है, लेकिन खाऊ कमाऊ नीति के चलते लाइनें ढीली व जर्जर हो गई हैं। आए दिन हवा चलने से इनमें टकराव होता है और खेतों में चिंगारियां गिरती हैं। आज कल गांवों में तैयार गेहूं की फसल बारूद से कम नही है। 

एक चिंगारी से किसानों की महीनों की मेहनत व फसल तैयार करने में लगाई गई लागत राख में बदलते देर नहीं लगती। हजारों बार ग्रामीण इन ढीले तारों को दुरुस्त कराने के लिए लिखा-पढ़ी कर चुके हैं, लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों के कान व आंखें दोनों बंद हैं।

ये भी पढ़ें -'नमक मोदी की मेहरबानी नहीं, आपके टैक्स का पैसा...गुमराह मत होना', पीलीभीत में बोलीं मायावती

संबंधित समाचार