रायबरेली: मंदिर जा रहे युवक को कुचल कर भाग रहे डंपर को पुलिस ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। पत्नी और साली के साथ मंदिर जा रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचल दिया। घटना के बाद भाग रहे डंपर को खीरों पुलिस ने पकड़ लिया। 

गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के रायबरेली-सेमरी मार्ग भीतरगांव में मंगलवार सुबह शिवगढ़ थाना क्षेत्र के शिवगंध खेड़ा गांव निवासी हीरालाल की कुछ दिन पहले शादी हुई थी। आज वह अपनी पत्नी और साली के साथ उन्नाव जनपद के एक मन्दिर दर्शन और मेला घूमने जा रहा था। इसी दौरान वह खड़े होकर आपस मे बात कर रहे थे, तभी रायबरेली की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना के बाबत जानकारी दी है। एमओ प्रवीर गौतम ने बताया कि डंपर खीरो पुलिस ने पकड़ लिया है।

ये भी पढ़ें -जम्मू कश्मीर: झेलम नदी में यात्रियों से सवार नाव पलटी, चार लोगों की मौत

संबंधित समाचार