बहराइच जेल में बंद कैदी की हालत बिगड़ी, भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिला कारागार में निरुद्ध एक कैदी की सोमवार रात को तबियत बिगड़ गई। जिस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरगाह थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुरहनी रज्जब निवासी मकबूल (71)  जिला कारागार में निरुद्ध हैं। उनके ऊपर हत्या का केस दर्ज है। सोमवार रात को कैदी की तबियत खराब हो गई। जिस पर जेल प्रशासन की ओर से उसे जिला कारागार के अस्पताल में दिखाया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर कैदी का इलाज चल रहा है। जेल अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि कैदी को दो वर्ष पूर्व जेल भेजा गया था। वह हत्या के मामले में निरुद्ध है। उन्होंने बताया कि सांस लेने में दिक्कत और सीने में दर्द के चलते भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें -रायबरेली: मंदिर जा रहे युवक को कुचल कर भाग रहे डंपर को पुलिस ने पकड़ा

संबंधित समाचार