मेरठ में एक घर पर सपा नेता ने की फायरिंग, मची अफरा-तफरी...वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। मेरठ में सपा नेता ने अपने साथियों के सात मिलकर एक घर पर फायरिंग कर दी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी फरार चल रहे हैं।

बता दें, मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट के श्यामनगर का है। पुलिस के मुताबित जीशान का ईद के दिन अहमदनगर गली-3 निवासी फैजान पुत्र आजम से विवाद हो गया था। आजम सपा नेता है और वार्ड-83 से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ा था। जीशान और फैजान के बीच विवाद में कुछ स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करा दिया था, लेकिन समझौता नहीं हुआ।

आरोप है कि फैजान ने जीशान को भुगतने की धमकी दी थी। जीशान अपने दोस्त शाजमान के साथ सोमवार दोपहर को अहमदनगर में कैंटीन में था। यहां फैजान अपने दोस्तों के साथ पहुंचा और जीशान पर हमला बोल दिया। 

यह भी पढ़ें- मेरठ: जेल में बंद महिला पर एसिड अटैक के आरोपी की गला घोंटकर हत्या, रक्षक और दो हेड वार्डन सस्पेंड 

संबंधित समाचार