कासगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, घर के कमरे में फंदे पर झूलता मिला शव

कासगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, घर के कमरे में फंदे पर झूलता मिला शव

कासगंज, अमृत विचार। थाना गंजडुंडवारा के गांव बहारपुर में 33 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव घर के कमरे में फंदे पर झूलता मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भाई ने अनहोनी की आशंका जताई है। 

थाना सिकंदपुर वैश्य के गांव बरौला निवासी पूरन सिंह की पुत्री सावित्री का विवाह लगभग 15 वर्ष पूर्व थाना गंजडुंडवारा के गांव बहारपुर निवासी मुनीश कुमार के साथ हुआ था। मंगलवार की सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो देखा सावित्री का शव घर के कमरे में लिंटर पर लगे कुंडे पर लटका हुआ है। शव को देखते ही परिवार के लोग विलाप करने लगे। 

विलाप की आवाज सुन आसपास के लोग मुनीश के घर पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने घटना का स्थल का निरीक्षण किया। परिजनों और ससुरालीजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सावित्री के भाई श्याम सिंह ने अनहोनी की आशंका जताई है। जबकि गांव में चर्चा है कि महिला ने गृहक्लेश के चलते खुदकुशी की है। 

महिला की मौत हुई है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच उपरांत जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।- विजय कुमार राणा, सीओ पटियाली

ये भी पढ़ें- कासगंज: एनकाउंटर की धमकी देकर प्रधान के देवर को बनाया हत्यारा, सिढ़पुरा के निरीक्षक पर लगा आरोप...उठे कई सवाल