बनबसा: महिला ने लगाई शारदा नहर में छलांग, लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बनबसा, अमृत विचार। यहां एक महिला ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ और पुलिस महिला की तलाश में जुटी हैं।

शारदा बैराज चौकी प्रभारी ललित पांडेय ने बताया कि मंगलवार को अपने पिता सतपाल सिंह निवासी वार्ड नंबर 5 मीना बाजार बनबसा के साथ कैनाल मेला क्षेत्र में घूमने के लिए आई पूजा सिंह चौहान (27) पत्नी संदीप कुमार निवासी ठाकुरद्वारा उत्तर प्रदेश ने अचानक शारदा नहर में छलांग लगा दी।

चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला की तलाश के लिए तत्काल एसडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रशांत कुमार वर्मा से संपर्क कर नहर का पानी रोक दिया गया है। लेकिन महिला का अब तक पता नहीं लग पाया है।

संबंधित समाचार