Ram navmi: मंत्रोच्चार के साथ कारसेवक पुरम में मना रामलला का जन्मोत्सव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। श्री रामलला के जन्मोत्सव पर अयोध्या धाम में चहुंओर धूम है। कारसेवकपुरम् में भी वैदिक मंत्रोंचारण, भजन, कीर्तन, सोहर गीतों के साथ रामलला का प्रकटीकरण हुआ। इस दौरान विहिप केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी, कारसेवकपुरम् प्रभारी शिवदास सिंह, शरद शर्मा, आचार्य इंद्रदेव मिश्र, सुबोध मिश्र, रामआसरे ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे। 

बुधवार को प्रातःकाल से ही कारसेवकपुरम् की यज्ञशाला में विराजमान श्रीराम के विग्रह पर पूजन अर्चन प्रारंभ हुआ। दूसरी तरफ भजन गायक पंडित लक्ष्मण पांडेय के साथ संगत  दे रहे पुष्कल, अभय वा धन्जू त्रिपाठी के भजनों और स्तुति ने लोगों को भक्ति से सराबोर कर दिया।

ये भी पढ़ें -Video: श्रीरामचन्द्र कृपालु भज मन, हरण भव-भय दारुणं , श्रीरामलला का सूर्य तिलक और भव्य आरती-आप भी कीजिये दर्शन

संबंधित समाचार