बरेली: मां-बाप की हत्या के आरोपी अधिवक्ता पर 25 हजार का ईनाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संपत्ति के लिए मां-बाप की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी अधिवक्ता पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया है। वारदात के 24 घंटे के अंदर ही एसएसपी ने आरोपी पर यह ईनाम रखा है। वहीं, मीरगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की तलाश में दबिश …

बरेली, अमृत विचार। संपत्ति के लिए मां-बाप की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी अधिवक्ता पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया है। वारदात के 24 घंटे के अंदर ही एसएसपी ने आरोपी पर यह ईनाम रखा है। वहीं, मीरगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं।

मीरगंज के बहरौली निवासी लालता प्रसाद सेवानिवृत्त शिक्षक थे। उनके दो बेटे और चार बेटियां हैं। दोनों बेटे दुर्वेश और उमेश अधिवक्ता हैं। लालता प्रसाद का संपत्ति को लेकर बड़े बेटे दुर्वेश से विवाद चल रहा था। इस बात को लेकर कई बार उनका पिता से झगड़ा भी हो चुका था। मंगलवार सुबह दुर्वेश पिता के घर पहुंचा और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर लालता प्रसाद की पत्नी मोहनदेई जैसे ही शौचालय से बाहर निकलने लगी तो आरोपी ने उन्हें भी गोली मार दी। इसके बाद से वह फरार चल रहा है। बुधवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया है।

संबंधित समाचार