डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का तंज-Flop है दो लड़कों की जोड़ी, UP में सभी सीट जीतेगी BJP 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं। विपक्षी इंडिया गठबंधन की आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस गाजियाबाद में हुई जिसे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संयुक्त रूप से सम्बोधित किया। दोनों नेताओं ने गठबंधन की जीत को सुनिश्चित बताया और भाजपा पर कई आरोप मढ़े। इसके जवाब में यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मीडिया के सामने दोनों नेताओं पर पलटवार किया। 

ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दो लड़कों की जोड़ी फ्लॉप साबित हुई है। इनसे जनता दूरी बना चुकी है और आने वाले चुनाव में दोनों पार्टियों का यूपी से सफाया होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में विश्वास रखता है और उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते जनता उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटों पर भाजपा को विजय तिलक लगाने जा रही है।

राहुल गांधी को लेकर ब्रजेश पाठक ने कहा कि जब देश पर संकट आता है तो वे विदेश में छुट्टी मानाने चले जाते हैं। वहीँ अखिलेश यादव जनता से पूरी तरह कट चुके हैं। ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारे सामने कोई नहीं टिक रहा है क्योंकि जनता का आशीर्वाद हमे मिल चुका है।

ये भी पढ़ें - ‘इंडिया’ गठबंधन के सत्ता में आने पर एनआरसी, सीएए को रद्द कर देंगे: ममता बनर्जी

संबंधित समाचार