Farrukhabad: गेंहू के खेत मे निकला मगरमच्छ; किसानों में मची अफरा-तफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। अमृतपुर थाना क्षेत्र के मड़ैया तौफीक निवासी सुखदेव आज सुबह अपने कटरी स्थित खेत मे गेहूं की फसल काटने गए थे। खेत में अजीब आवाज सुनाई दी। उन्होंने पास जाकर देखा तो मगरमच्छ दिखाई दिया। 

देखकर डरा सहमा किसान खेत से बाहर आया और आसपास के किसानों को सूचना दी। सूचना पर 112 नंबर पुलिस, थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ लिया और साथ ले गए। वन विभाग की टीम ने अंदेशा जताया कि पास के तालाब से निकलकर किसी जानवर का पीछा करता हुआ मगरमच्छ खेत तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- Banda: बबेरू में नवनिर्मित सिविल कोर्ट व न्यायालय भवन का उद्घाटन; हाईकोर्ट जज व जिला जज ने मिलकर किया शुभारंभ

 

संबंधित समाचार