Fatehpur: पूजा करके पैसा डबल करने चले थे, खो बैठे 11 लाख रूपये...पढ़ें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। धन दोगुना करने का लालच देकर तांत्रिक ने तीन युवकों से 11 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने तांत्रिक के तीन साथियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा निवासी कैलाश कुमार को कुछ लोगों ने धन दोगुना का लालच दिया था। 

कैलाश ने अपने साथी हसवा के भूपेंद्र सिंह, लोधीगंज निवासी विश्वनाथ से उनकी मुलाकात कराई। विश्वास में आकर तीनों ने 11 लाख रुपये इकट्ठा किए। कैलाश ने बताया कि तांत्रिक और उसके तीन साथी रविवार शाम धन दोगुना करने भूपेंद्र के खेत आए। उन लोगों से रुपये ले लिए। कुछ देर बाद पूजा पाठ संपन्न न होने का तांत्रिक ने कारण बताया। तांत्रिक ने भिटौरा घाट गंगा किनारे पूजा होने का झांसा दिया। 

वह सभी लोग गंगा किनारे पहुंचे। तांत्रिक अपने तीन साथियों को छोड़कर पूजा पाठ के बहाने चला गया। इसके बाद लौटकर नहीं आया तो तांत्रिक के साथियों को पकड़ कर थाने ले गए। पकड़े गए मुंबई, रायबरेली और लालगंज के निवासी हैं। वहीं, तांत्रिक उरई जिले का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Farrukhabad: गेंहू के खेत मे निकला मगरमच्छ; किसानों में मची अफरा-तफरी

संबंधित समाचार