Ram navmi: लखनऊ के बड़ी कालीजी मंदिर में विधि-विधान से हुआ मां के सिद्धिदात्री स्वरुप का पूजन 

Ram navmi: लखनऊ के बड़ी कालीजी मंदिर में विधि-विधान से हुआ मां के सिद्धिदात्री स्वरुप का पूजन 

लखनऊ, अमृत विचार। नवरात्रि की नवमी पर राजधानी के चौक स्थित मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर में नवदुर्गा के नवें स्वरूप सिद्धिदात्री के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। स्वामी हंसानंद ने बताया कि नवें दिन सिद्धिदात्री पूजन की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही। परंपरा के अनुसार अष्टधातु से निर्मित भगवती की प्रतिमा का आज द्वितीय दिवस है। 

उन्होंने बताया कि अष्टधातु से निर्मित इस प्रतिमा का भक्तों के दर्शन हेतु चैत्र और अश्विन के नवरात्र के अष्टमी और नवमी के दिन प्राचीन काल से स्थापित किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को यज्ञ के पश्चात महन्त विवेकानंद जी महाराज के द्वारा आज 501 कन्याओ का पूजन किया गया। भगवती के इस स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। 

उन्होंने बताया कि आज विशेष रूप से विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश अजीत सिंह पाल , नॉर्दन रेलवे अध्यक्ष शिवशंकर सिंह , पश्चिमी ज़ोन एडीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव,सीओ चौक राजकुमार सिंह, एसएचओ चौक, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष टिंकू सोनकर, वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश मर्चेंट,भाजपा किसान मोर्चा सौरभ त्रिपाठी दर्शन किया। मंदिर व्यवस्था में मुख्य रूप से विकास तिवारी, मुकुंद मिश्रा राहुल सारस्वत,तुषार वर्मा, देवराज सिंह, अंकित, प्रकाश , आकाश, दीपांशु, वैभव, अमित, कार्तिक वर्मा एवं अन्य सेवक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -Video: CM योगी ने गोरखपुर में किया कन्या पूजन, श्रीरामलला के सूर्य तिलक को बताया सनातन का अलौकिक गौरव