Kanpur: महिला को था इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने का शौक, पति ने छीना मोबाइल तो कर डाला यह कांड...पढ़ें पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सेन पश्चिमपारा थानाक्षेत्र में इंस्टाग्राम रील बनाने पर पति के डांटने और मोबाइल छीनने से नाराज महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात महिला का शव कमरे की चौखट के सहारे फंदे से लटका मिला। पति बेटी को चदरा ओढ़ाने के लिए उठा तो उसे जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

स्वर्ण जयंती विहार निवासी सुरेश शर्मा एक दुकान में मुनीम का काम करते हैं। मंगलवार देर रात उनकी पत्नी 31 वर्षीय शिवानी शर्मा ने फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात आंख खुलने पर उन्होंने शिवानी को बगल में लेटा न देखकर आवाज लगाई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। वह कमरे से बाहर निकले तो दरवाजे की चौखट के सहारे उसका शव फंदे से लटक रहा था। परिजनों के अनुसार दोनों का विवाह दस वर्ष पहले हुआ था। 

उसके दो संतान अंश और अग्रिमा हैं। परिजनों के अनुसार शिवानी को इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक था। इस बात को लेकर सुरेश अक्सर मना करते थे। दोनों में अक्सर रील बनाने को लेकर विवाद होता रहता था। मंगलवार शाम शिवानी को रील बनाता देख सुरेश ने उसे डांटते हुए फोन छीन लिया था। जिसपर दोनों के बीच कहासुनी है। आशंका है डांट से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा ली। सेन पश्चिमपारा थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur: युवक पर धारदार हथियार से किये ताबड़तोड़ हमले; मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा