MCD Mayor Election 2024: AAP ने जारी किया MCD प्रत्याशी का नाम, महेश खीची को बनाया उम्मीदवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने देवनगर वार्ड से पार्षद महेश खीची को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) महापौर चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी नेता गोपाल राय ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमन विहार से पार्षद रविंदर भारद्वाज उप महापौर पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इस वर्ष एमसीडी महापौर का चुनाव आरक्षित श्रेणी के पार्षदों में से किया जाएगा। 

राय ने बताया कि खीची 2012 में आप की स्थापना के बाद से ही इससे जुड़े हुए हैं। महापौर का कार्यकाल एक वर्ष का होता है। दोनों उम्मीदवार आज नामांकन दाखिल करेंगे। दिल्ली नगर निगम में 250 में से आप के 134 पार्षद हैं, जिसके कारण दोनों उम्मीदवारों की चुनावी राह मुश्किल प्रतीत नहीं होती। विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के नगर निगम में 104 पार्षद हैं। महापौर का चुनाव 26 अप्रैल को पार्षदों की बैठक में किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का कटाक्ष, बोले- अमेठी से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है...

संबंधित समाचार