मिर्जापुर: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
मिर्जापुर। कोतवाली क्षेत्र के लालगंज-हलिया मार्ग पर बुधवार सुबह तिलांव गांव के सामने बाइक और पिकअप की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना स्थल पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस समझा-बुझाकर जाम खुलवाने में सफल रही। बताया गया कि बुधवार की …
मिर्जापुर। कोतवाली क्षेत्र के लालगंज-हलिया मार्ग पर बुधवार सुबह तिलांव गांव के सामने बाइक और पिकअप की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना स्थल पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस समझा-बुझाकर जाम खुलवाने में सफल रही।
बताया गया कि बुधवार की सुबह रजई गांव निवासी सुनील कुमार (18) पुत्र मोतीलाल वर्मा अपनी बाइक से तिलांव गांव कोचिंग पढ़ कर आ रहा था कि तिलांव गांव के सामने हलिया की तरफ से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई।
घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सड़क जाम कर दिया। घटना और जाम की जानकारी होने पर कोतवाल हरिश्चंद्र सरोज के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी भानु प्रकाश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों को समझा-बुझाकर जाम को हटवा दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
