गोंडा: सपा, बसपा व कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए अल्पसंख्यक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। गुरुवार को भाजपा की नीतियों पर भरोसा करते हुए अल्पसंख्यक समाज के दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसमें अन्य समाज के लोग भी शामिल हुए। भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने सभी को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू ने बताया कि इस सदस्यता कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं लोकसभा गोंडा के संयोजक डॉक्टर रंजन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संदीप पांडे, अनुपम प्रकाश मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गुप्ता, फैसल शाह उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि हमारी पार्टी सबका साथ, सबका  विकास, सबका प्रयास एवं सबका विश्वास पर काम करने में विश्वास रखती है।  

हमारी डबल इंजन सरकार की सभी नीतियों का लाभ समाज के हर एक वर्ग को पहुंचा है। कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद उस्मान अंसारी ने बताया कि कांग्रेस सहित क्षेत्रीय पार्टियों में केवल हम लोगों को इस्तेमाल किया जाता है। ये सभी पार्टियां हम सभी को भाजपा के नाम पर डराने का काम करती हैं। 

शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से मकसूद अकरम अंसारी, मोहम्मद खान, नसीम अंसारी, शादाब अहमद खान, नौशाद अहमद, कबीर खान, कन्नू बाबा, इकरार खान, चंद फैज, सिमर, नफीस अहमद के साथ  चांद बाबू, निजाम अहमद, राहत अली, बाबा बनकटवा, महताब, सहमे सहिम, तिलकराम यादव, मोहम्मद अकील, मोहम्मद इरफान, वाहिद भाई, नाजिम सोनू, हाजी चाँद, बबलू नेता, सफीक वारसी, फारूक मोहम्मद, कलीम मोहम्मद, सज्जाद, फज्जू, इब्राहिम रामेश्वर सैनी, आमिर, सोहेल खान, नियाज अहमद खान साहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: प्रेम प्रसंग में आहत किशोर ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार