Auraiya: स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- सपा, बसपा, कांग्रेस गरीबों को लूटने के लिए सरकार बनाती है

Auraiya: स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- सपा, बसपा, कांग्रेस गरीबों को लूटने के लिए सरकार बनाती है

औरैया, अमृत विचार। कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी एवं मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक के चुनाव कार्यालय का भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा गुरुवार को बिधूना कस्बे के एक गेस्ट हाउस में हवन पूजन के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया गया। वहीं बाद में बिधूना विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों एवं बीएलए 2 के पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्हें चुनाव जीत के गुर सिखाए गए। 

स्वतंत्र देव सिंह 2

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक, भाजपा जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता,पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह ,सांसद प्रतिनिधि रिया शाक्य चेयरमैन आदर्श मिश्रा, अभय सेंगर ,अनिल शुक्ला, सौरभ भूषण शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, कुणाल तिवारी, आनंद सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक दोहरे, जिला पंचायत सदस्य अवनीश चक, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू चौहान,कौशलेंद्र राजपूत आदि प्रमुख भाजपा नेताओं ने फूल मालाएं पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का जोरदार स्वागत किया। 

इस मौके पर संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा बसपा कांग्रेस दलाल पैदा करते हैं जबकि भाजपा देश हित में मोदी योगी जैसे कार्यकर्ताओं का निर्माण का दायित्व निभाती है। उन्होंने कहा कि सपा बसपा कांग्रेस गरीबों को लूटने के लिए सरकार बनाती है लेकिन भाजपा देश से गरीबी मिटाने के साथ विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए सरकार बनाती है। 

स्वतंत्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमारे पूर्वजों पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदि के साथ बहुत अत्याचार किया लेकिन एक दिन अंधेरा छटेगा सवेरा होगा की धुन में भाजपाइयों ने बहुत तपस्या की और सवेरा हुआ है।ऐसे में कार्यकर्ताओं बूथ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के पक्ष में 90% पोलिंग कराने में ताकत से जुटे। वैसे भाजपा का कार्यकर्ता बहुत मजबूत है और उन्हें उम्मीद है कि भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगे। 

उन्होंने यह भी कहा कि अब इस बार इस क्षेत्र को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं देखेंगे। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने कहा कि हर घर में किसी न किसी जन कल्याणकारी योजना के नाम पर मोदी योगी दिखते हैं। उन्होंने कहा कि कन्नौज लोकसभा क्षेत्र यदि सपाइयों का गढ़ है तो कन्नौज मेरा घर है वही जहां बाबा योगी का फोटो नजर आता है वहां गुंडे दूर तक नजर नहीं आते।

यह भी पढ़ें- Fatehpur: आग बनी आफत! 101 बीघा फसल जलकर खाक, किसानों में त्राहिमाम, दूसरी घटना में थाने में खड़े वाहन भी जले