Bareilly News: कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे का प्रयास, विरोध पर की फायरिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना क्षेत्र में जोगी नवादा में बड़ा कब्रिस्तान पर कब्जा करने का विरोध करने पर दबंगों ने फायरिंग की। पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र दिया लेकिन पुलिस इससे इन्कार कर रही है।

जोगीनवादा निवासी यासिर ने बताया कि 17 अप्रैल को शाम 5.15 बजे बड़ा कब्रिस्तान में वह मिट्टी डाल रहे थे, तभी पांच-छह लोग आए और कहने लगे कि कब्रिस्तान की जमीन उनकी है।

विरोध करने पर आरोपियों ने अपने 10-15 साथियों को बुला लिया। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग आ गए तो आरोपियों ने पथराव कर दिया। दो लोगों ने तमंचों से फायरिंग की। पीड़ित ने बताया कि आरोपी कई बार जेल जा चुके हैं। इंस्पेक्टर बारादरी अमित पांडेय ने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है और थाने पर भी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

 

संबंधित समाचार