Bareilly News: 40 बच्चों वाले मुसलमान का नाम बताएं साक्षी महाराज- मौलाना शहाबुद्दीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को साक्षी महाराज बदनाम कर रहे हैं। चुनौती देते हुए कहा कि वह पूरे देश से एक मुसलमान का नाम बता दें, जिसकी 4 पत्नियां और 40 बच्चे हैं।

शहाबुद्दीन ने कहा कि अब मुसलमान शिक्षित भी हुआ है। अधिकतर मुसलमान एक ही शादी कर रहे हैं और उनके भी दो या तीन से ज्यादा बच्चे नहीं हैं। इस्लाम जायज और नाजायज के दायरे में रह कर जीवन जीने की अनुमति देता है। बच्चे कितने होंगे या नहीं होंगे, यह खुदा के हाथ में है। वह जिसको चाहता है उसको औलाद से नवाजता है। 

साक्षी महाराज को चाहिए कि वह समाज को तोड़ने का काम बंद कर दें। अन्यथा कुछ दिनों के बाद उनका घमंड खुद टूट जाएगा। दरअसल, उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बयान दिया था। कहा था कि 4 बीबी और 40 बच्चे नहीं चलेंगे। सरकार को जल्द से जल्द इस पर कानून बनाना चाहिए।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: कार्यक्रम बदला, अखिलेश अब 25 को फरीदपुर और 27 को बिशप मंडल में करेंगे सभा

 

संबंधित समाचार