Lok Sabha Elections 2024: हल्द्वानी में मतदान केंद्रों पर रौनक, सुबह से ही दिखीं मतदाताओं की लंबी लाइनें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। हल्द्वानी के सभी बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइनें नजर आ रही है। लोग सुबह सबसे पहले अपने मत का प्रयोग करने आ रहे हैं। पहली बार मतदान करने आ रहे युवा मतदाताओं में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, लोगों का कहना है कि अपने मत से असल मुद्दों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को विजयी बनायेंगे । 

कड़ी सुरक्षा के बीच निर्वाचन विभाग द्वारा मतदान कराया जा रहा है, जिसको लेकर जिला निर्वाचन विभाग और पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद है। नैनीताल लोकसभा सीट पर भाजपा से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट और कांग्रेस से प्रकाश जोशी के बीच कड़ा मुकाबला है।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: प्रोफेसर को पॉक्सो एक्ट में फंसाया, छात्रा व विवेचक पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी

संबंधित समाचार