अयोध्या: अपर निदेशक के निरीक्षण में कई स्वास्थ कर्मी मिले गैर हाजिर, दिए निर्देश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकापुर/ अयोध्या, अमृत विचार। अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ सुशील प्रकाश चौधरी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का में निरीक्षण किया। अस्पताल में साफ सफाई दुरुस्त रखने एवं जहां खामियां मिली वहां सुधार करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान कई स्वास्थ्य कर्मी गैर हाजिर मिले। 
  
लैब टेक्नीशियन राजेंद्र कुमार और लैब सहायक अमरचंद के बगैर सूचना के गैर हाजिर रहने पर नाराजगी जताई। इसके अलावा डॉ प्रतीक्षा वर्मा एवं सुरेश चंद्र के अनुपस्थित रहने के संबंध में उन्हें बताया गया कि दोनों लोग अवकाश पर हैं। अपर स्वास्थ्य निदेशक द्वारा गर्मी और बदलते मौसम लू एवं हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए चार बेड का सुरक्षित रूम बनाए जाने का निर्देश दिया। जहां पर आपातकाल स्थिति में हीट स्ट्रोक लू और गर्मी से पीड़ित मरीज को तत्काल चिकित्सा सुविधाओं और राहत उपलब्ध हो सके। अस्पताल के ओपीडी हाल में कूलर और पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था किए जाने का भी निर्देश दिया। अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई। जलालपुर माफी गांव पहुंचकर स्वास्थ कार्यक्रम की सच्चाई परखी गई। 

अपर स्वास्थ्य निदेशक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक-ठाक मिला है। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी देव प्रकाश वर्मा, चिकित्सक संत कुमार मौर्य, धर्मेंद्र रंजन, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राजकुमार सिंह मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -Lok Sabha Elections 2024: बहेड़ी में पहले चरण की वोटिंग जारी, 9 बजे तक 11.7% हुआ मतदान

संबंधित समाचार