Farrukhabad: लेंटर तोड़ते समय गिरा...मलबे में दबकर मजदूर की मौत, परिजन बोले- सही समय पर मिलता इलाज, बच जाती जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में मलबे में दबकर मजदूर की मौत

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। नवाबगंज थानाक्षेत्र में पुराना लेंटर तोड़ते समय गिर गया। जिससे मजदूर की मलबे में दबकर कर मौत हो गई। नवाबगंज थानाक्षेत्र के गांव उखरा निवासी श्रीकांत दीक्षित का पुराना मकान जिसका लेटर तोड़ने के लिए उन्होंने पड़ोसी गांव बीसलपुर निवासी रजत कठेरिया (22) पुत्र सुभाष कठेरिया, श्रीकांत दीक्षित और उनका पुत्र सूरज दीक्षित  शुक्रवार सुबह लगभग 8:15 बजे लेटर तोड़ रहे थे। अचानक लेटर भरभरा कर नीचे गिर गया। जिसमें रजत दब गया और श्रीकांत भी लेटर के नीचे दब गए। उनका पुत्र बाल -बाल बच गया। 

लेंटर गिरने की सूचना पर गांव वालों ने श्रीकांत को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा, लेकिन रजत की तब तक मलबे में दककर मौत हो गई। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने श्रीकांत दीक्षित पर आरोप लगाया कि उनके पुत्र को इलाज नहीं मिला। जिसके चलते वह घटना स्थल पर ही  मर गया।

सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष  पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पोस्टमार्टम की कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया। दरोगा गिरीश कुमार ने पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। मृतक के पिता राज मिस्त्री का कार्य करते है। मृतक अपने परिवार में भाई बहनों में सबसे अकेला था। मृतक की मां पतंनो देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसके पिता सुभाष चंद्र ने श्रीकांत दीक्षित के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें- Unnao News: एडी लखनऊ मंडल ने जिले के अस्पतालों का किया निरीक्षण, महकमा रहा मुस्तैद

संबंधित समाचार