West UP को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा दावा, हारी हुई सीटों पर...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग चल रही है। इस चुनाव में प्रदेश की 8 सीट पर मतदाता मतों का प्रयोग कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती समेत कई नेताओं ने ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की है। वहीँ यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले लोकसभा चुनाव में हारी हुई सभी सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा कि इस समय पूरे देश में भाजपा की हवा चल रही है और इस चुनाव में 400 पार का लक्ष्य हम हासिल करने जा रहे हैं। 

डिप्टी सीएम ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मतदाता बेहद जागरूक हैं। उन्होंने कहा कि यहाँ के लोग जाति-धर्म को दरकिनार कर वोट दे रहे हैं। ब्रजेश पाठक ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी सीटें भाजपा के खाते में जा रही हैं।  

ये भी पढ़ें -PM Modi Amroha Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है

संबंधित समाचार