कोलकाता से 37 दिनों में 4000 किमी पैदल चल कर अयोध्या पहुंचा रामभक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बड़ागांव/अयोध्या,अमृत विचार। कोलकाता से करीब चार हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा कर अबीर भट्टाचार्य 37 दिनों में अयोध्या धाम पहुंचे। 13 मार्च से अनवरत पैदल यात्रा कर यहां पहुंचे अबीर भट्टाचार्य प्रफुल्लित दिखाई दिए।  उन्होंने बरईकला में आयोजित एक भंडारे में भी शिरकत की।

उन्होंने कहा कि मन में आत्मा में भगवान राम को बैठाए, उनके द्वारा किए गए कायों का अनुसरण करें। प्यासे को पानी और भूखे को भोजन कराएं। राम भक्त अबीर भट्टाचार्य ने बताया प्रभु श्री राम के दर्शन करने के उपरांत अब मैं बद्रीनाथ धाम पैदल यात्रा पर जा रहा हूं। 

रास्ते में ग्रामीण खाने पीने की वस्तुएं मुझे देते रहते हैं उन्ही में से मैं भी भूखों, प्यासों को देता रहता हूं। बताया भगवान राम का नाम लेकर आगे बढ़ता रहता हूं। इस मौके पर ग्रामीण अशोक मिश्रा, शिक्षक स्वतंत्र पांडेय, मणिकांत मिश्रा सहित अन्य ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:-देश की आस्था, सुरक्षा और विकास से वंचित रखने वालों को एक-एक वोट के लिए है तरसाना: सीएम योगी

संबंधित समाचार