गोंडा: कार की आमने-सामने टक्कर में छह लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटियाथोक/गोंडा, अमृत विचार। गोंडा-बलरामपुर राजमार्ग पर मिश्रा ढाबा के निकट गुरुवार की रात बोलेरो व कार में आमने सामने हुई टक्कर जिसमें 6 लोग घायल हो गए। सभी को  प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो गाड़ी जो कोलुहा गोसेंद्रपुर शिव कुमार की बताई जा रही है।

जो करीब 2:30 बजे के आसपास  गांव के मरीज को इलाज कराने के लिए गोंडा ले जा रहे थे। मिश्रा ढाबा के पास बोलेरो गाड़ी पहुंची ही थी कि गोंडा की तरफ से आ रही कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें कार व बोलेरो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: आठ आरओ और टैंक का भुगतान, छह स्थानों पर टैंक व RO गायब

 

संबंधित समाचार