ईरान-इजरायल संघर्ष: एयर इंडिया ने तेल अवीव के लिए 30 अप्रैल तक उड़ानें की निलंबित  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। विमानन कंपनी एयर इंडिया ने पश्चिम एशिया में तनाव के बीच इजराइल के तेल अवीव के लिए आने-जाने वाली उड़ानें 30 अप्रैल तक निलंबित कर दी हैं। एयरलाइन नयी दिल्ली और तेल अवीव के बीच चार साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा, “पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति को देखते हुए तेल अवीव से एयर इंडिया की उड़ानें 30 अप्रैल 2024 तक निलंबित रहेंगी। हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।” एयरलाइन ऐसे यात्रियों के लिए पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण शुल्क पर एकमुश्त छूट की पेशकश कर रही है, जिन्होंने इस अवधि के दौरान तेल अवीव की यात्रा के लिए बुकिंग की है। एयर इंडिया ने रविवार को तेल अवीव के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला लिया था।

इजराइल पर ईरान के हमले और जवाबी कार्यवाही के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली कंपनी ने लगभग पांच महीनों के बाद तीन मार्च को तेल अवीव के लिए उड़ान सेवाएं बहाल की थीं। एयर इंडिया ने तेल अवीव पर हमास के हमले के बाद सात अक्टूबर, 2023 को उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी थीं।

ये भी पढ़ें- केरल के CM विजयन का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- हम जेल जाने से नहीं डरते

संबंधित समाचार