UP Accident: मैनपुरी में सड़क हादसे में कन्नौज के चार लोगों की मौत...24 घायल, नामकरण संस्कार से लौट रहे थे

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

मैनपुरी में सड़क हादसे में कन्नौज के चार की मौत

मैनपुरी, कन्नौज, अमृत विचार। कोतवाली छिबरामऊ क्षेत्र की चौकी करनौली के गांव कुंवरपुर लोधपुर निवासी वीरेंद्र सिंह की पुत्री मैनपुरी के थाना बिछवां के गांव बेलधारा में ब्याही है। उनकी पुत्री ने 10 दिन पहले  पुत्र को जन्म दिया था। शुक्रवार को उसका नामकरण संस्कार था। वीरेंद्र सिंह अपने स्वजन के साथ ट्रैक्टर ट्राली से गांव बेलधारा गए थे। 

शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे सभी लोग ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर वापस घर लौट रहे थे। भोगांव क्षेत्र में द्वारकापुर के पास ट्रैक्टर की लाइट खराब हो गई। चालक ने ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और लाइट की मरम्मत करने लगा। तभी पीछे से आए ट्रक ने ट्राली में टक्कर  मार दी। जिससे ट्राली पलट गई। 

ट्रॉली में बैठी फूलमती पत्नी अवधेश, रमाकांति पत्नी दफेदार, संजय देवी पत्नी राजेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जब कि 25 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां द्रोपदी देवी पत्नी विशुन दयाल  की मृत्यु हो गई। सभी मृतक और घायल गांव कुंवरपुर लोधपुर छिबरामऊ के निवासी हैं।

ये भी पढ़ें- कानपुर: नवीन मार्केट में फुटवियर कारोबारी को चाकू से गोदा, घटना से मची अफरा-तफरी

संबंधित समाचार