मुजफ्फरनगर: जेसीबी मशीन से टकराई कार, हादसे में तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के न्यूमंडी थानाक्षेत्र के जानसठ रोड पर एक कार के जेसीबी मशीन से टकरा जाने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। न्यूमंडी थाने के प्रभारी बब्लू सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात तीन युवकों को ले जा रही कार अचानक अनियंत्रित हो गयी और आगे चल रही जेसीबी मशीन से टकरा गई। 

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अनुराग (35), सतपाल (30) और राहुल 28 के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि युवक बिजनौर से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ें:-UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड के नतीजे जारी, सीतापुर की प्राची निगम ने हाईस्कूल और इंटर में शुभम वर्मा ने किया टॉप, यहां क्लिक कर चेक करें रिजल्ट

 

संबंधित समाचार