बहराइच: राष्ट्र धारक दल के प्रत्याशी रिंकू साहनी ने दाखिल किया नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव के नामांकन में शुक्रवार राष्ट्र धारक दल के प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन अन्तर्गत नामांकन के तीसरे दिन 56-बहराइच (अजा) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए रिंकू साहनी पत्नी रोशन लाल नाविक ने राष्ट्र धारक दल से नामांकन पत्र दाखिल किया है। 

जबकि इन्दल प्रसाद पुत्र बुधई द्वारा नामांकन पत्र के 4 सेट प्राप्त किये गये हैं। इंदल प्रसाद बहुजन समाज पार्टी की ओर से चुनाव लड़ सकते हैं। इनका नाम बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गौतम की ओर से लखनऊ पार्टी भेजा गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कुल तीन लोगों के नाम पार्टी कार्यालय भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: गांव के लाल ने कर दिया कमाल, आनंद कुमार यादव ने हाई स्कूल में किया जिला टॉप, हासिल की 97.33% अंक

संबंधित समाचार