बदायूं: पति से कहासुनी के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
![बदायूं: पति से कहासुनी के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप](https://www.amritvichar.com/media/2024-04/लागगका.jpg)
![](https://www.amritvichar.com/media/2024-07/neha-gupta-336.jpg)
बदायूं, अमृत विचार। पति से विवाद के बाद एक महिला ने फांसी लगा ली। जिससे महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में चीत्कार मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
जिला शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के गांव ऊनकला निवासी बहोरन लाल की बेटी मिथलेश (30) की शादी लगभग 10 साल पहले थाना उसावां क्षेत्र के गांव असधरमई निवासी गोविंद पुत्र हरपाल के साथ हुई थी।
आरोप है कि शुक्रवार को मिथलेश की उनके पति गोविंद से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते मिथलेश ने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर मायका पक्ष पहुंचा। शव जमीन पर रखा था। मायका पक्ष ने मिथलेश को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस तहरीर प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
ये भी पढे़ं- बदायूं: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप