अयोध्या: बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख ने परिवार के साथ किया रामलला का दर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। बॉलीवुड के स्टार रितेश देशमुख शनिवार को अपने परिवार के साथ रामलला का दर्शन करने पहुंचे। जहां पुजारी प्रेमचंद त्रिपाठी ने अंग वस्त्र और प्रसाद देकर स्वागत किया। आईपीएल मैच को देखने के लिए बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा और बच्चे के साथ लखनऊ पहुंचे थे।

जहां से शनिवार को सुबह सड़क मार्ग से अयोध्या में राम मंदिर दर्शन करने पहुंचे और रामलला का आशीर्वाद लिया। वहीं मंदिर परिसर में रितेश देशमुख को देख जय श्री राम के नारे लगाने लगे। दर्शन के बाद वह परिवार के साथ काफी देर तक परिसर में मौजूद रहे। हालांकि उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: रामलला के दर्शन से अभिभूत महिला ने दान किया दो किलो सोने के जेवर

 

संबंधित समाचार