अयोध्या: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/अयोध्या, अमृत विचार। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत शनिवार रात एक सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत हो गई।उप निरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि जानापुर निवासी मिट्ठूलाल बिलहरघाट से बाइक द्वारा घर जा रहे थे। नहर की पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था जिससे मिट्ठू लाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इलाज के लिए सीएचसी पूरा बाजार ले जाया गया। मंडलीय चिकित्सालय दर्शन नगर भेजा गया। पुत्र हरिओम ने बताया कि इलाज के दौरान रात में ही उनके पिता की मौत हो गई। बच्चू लाल इंटर कॉलेज के प्राचार्य देवेंद्र सिंह व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह ने निधन पर शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें:-Civil Services Day: मुख्यमंत्री योगी ने दी ‘सिविल सेवा दिवस’ की बधाई और शुभकामना

संबंधित समाचार