Unnao News: ब्रह्मसभा 101 बटुकों का उपनयन और 5 जोड़ों का करायेगा विवाह...कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर तैयारियां शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ब्रह्म सभा अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने दी जानकारी

उन्नाव, अमृत विचार। गंगाघाट ब्रम्ह सभा की ओर से 26 अप्रैल को सामूहिक यज्ञोपवीत एवं विवाह संस्कार का आयोजन करायेगा। इसके लिये पदाधिकारियों ने सदस्यों के बीच कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।

बता दें कि राजधानी मार्ग स्थित डीएसएम पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ब्रह्मसभा के अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बताया कि 26 अप्रैल को 5 जोड़ो का विवाह संस्कार और 101 बटुकों का उपनयन संस्कार कराया जायेगा। उपनयन संस्कार सुबह 21 आचार्याे की मौजूदगी में वैदिक मंत्रों के बीच सम्पन्न होगा।

यज्ञोपवीत संस्कार के बाद कार्यक्रम स्थल से स्थानीय दुर्गा मंदिर तक बटुकों की शोभा यात्रा भी निकाली जायेगी। वहीं सामूहिक विवाह संस्कार स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में कराया जायेगा। शाम को गोपीनाथ चन्द्रावती स्कूल से वर यात्रा गाजे-बाजे के बीच निकाली जायेगी।

इस दौरान कानपुर, उन्नाव ब्राम्हण संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। जो वर वधुओं को अपना आशीर्वाद देंगे। इस मौके पर आशुतोष शुक्ला, जयशंकर मिश्रा, अवनीश शुक्ला, रवि शुक्ला, ओम प्रकाश मिश्रा, श्रीकांत त्रिवेदी, अनुज तिवारी, राजीव मिश्रा, बी डी त्रिवेदी, लालाराम शुक्ला, अंजनी अग्निहोत्री मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Unnao News: राहगीरों की प्यास बुझाने वाले अधिकांश हैंड पंप बने शोपीस...लोग पानी खरीदकर पीने को हो रहे मजबूर

संबंधित समाचार