अबकी बार लखनऊ लोकसभा में 5 लाख पार का नारा, तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का आवाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार । लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की ओर से एक बड़ा लक्ष्य रखा गया है । लखनऊ महानगर भाजपा टीम ने तीसरी बार मोदी सरकार और लखनऊ लोकसभा से राजनाथ सिंह को विजयी बनाने के लिए अबकी बार लखनऊ में 5 लाख पार का नारा दिया है। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में वृहद स्तर पर बैठको, जनसंपर्क के साथ ही नुक्कड़ सभाओं का आयोजन रोजाना किया जा रहा  है।

नुक्कड़ सभा में राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा ने विधायक डॉक्टर नीरज बोरा के साथ उत्तर मंडल 2 के अयोध्या दास प्रथम शक्ति केंद्र पर शिवचरण होटल चौराहे पर, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कैंट में नेहरू रोड चर्च के पास और पश्चिम मंडल एक के शीतला देवी शक्ति केंद्र में अंजनी श्रीवास्तव के साथ मनपूर्णा मंदिर के समीप, लोकसभा संयोजक MLC मुकेश शर्मा ने पश्चिम विधानसभा के न्यू हैदरगंज द्वितीय और तृतीय शक्ति केंद्र में है हेमिल्टन न स्कूल के सामने पार्क में और ओवर ब्रिज के नीचे नुक्कड़ सभाओं को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और अबकी बार 400 पार के नारे के साथ तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का आवाहन किया।

 

WhatsApp Image 2024-04-21 at 12.57.24_98901e0d

डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि पिछले 10 सालों में देश की दशा और दिशा पूरी तरह से बदल गई है प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। चाहे आर्थिक व्यवस्था हो, विकास के पैमाने हो या मानवीय संवेदना की बात हो या फिर कोविड का कठिन काल रहा हो हर चुनौतियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने नेतृत्व को सफल सिद्ध किया है। राजनाथ सिंह के नेतृत्व में देश की सीमाएं तो सुरक्षित हुई है वही लखनऊ भी विश्व के खूबसूरत शहरों में शुमार  हुआ है।

 

इसे भी पढ़े : जानिए इस गर्मी में कौन सा पानी युक्त भोजन रखेगा आपको हाइड्रेटेड और फिट

संबंधित समाचार