Kanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक फांसी पर झूला, मौत, फोरेंसिक टीम व पुलिस जांच में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में संदिग्ध परिस्थितयों में युवक फंदे पर झूला

कानपुर, अमृत विचार। सजेती थानाक्षेत्र के महुआपुर गांव में युवक ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनो ने युवक का शव लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

घाटमपुर के सजेती थाना क्षेत्र के महुआपुर गांव निवासी अरविंद कुमार 34 वर्ष मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। देर रात युवक ने घर के अंदर बने कमरे में फांसी लगा दी। परिजनो ने युवक का शव फांसी के फंदे के सहारे कमरे के अंदर लटकते देखा तो फोनकर घटना की सूचना पुलिस को दी। 

सूचना पर पहुंची सजेती पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल पर जांच पड़ताल कराई है। जिसके बाद पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। पुलिस को युवक के फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नही हो सका है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। सजेती थानाध्यक्ष ब्रजमोहन ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur Kushagra Murder: वकालतनामा वापस लेंगे रचिता के वकील...ट्यूशन टीचर ने प्रेमी व उसके दोस्त ने मिलकर की थी घटना

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता