बहराइच: बूथ सम्मेलन में कमलेश मिश्रा- भाजपा का हर कार्यकर्ता लड़ता है चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा बलहा व विधानसभा नानपारा का बूथ सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय और मंच संचालक मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  क्षेत्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कमलेश मिश्र रहे।

3

स्वागत भाषण में जिला अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के ही बल पर आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में व राज्य में सरकार बनी है। आप सभी कार्यकर्ताओं के बल पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ा जा रहा है।

3

मुख्य अतिथि कमलेश मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं का विशेष ध्यान रखती है। हमारे बीच एक कार्यकर्ता आनंद गोंड जो प्रत्याशी लोकसभा 56 के बनाए गए हैं, आप सभी कार्यकर्ता अपना पूरा मनोयोग से भारी मतों से जिताएंगे और प्रधानमंत्री के लक्ष्य को तभी पूरा कर पाएंगे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री व प्रवासी विनोद पटेल, सांसद अक्षयवर लाल गोंड, प्रत्याशी आनंद गोंड, लोकसभा संयोजक डॉक्टर जितेंद्र त्रिपाठी, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी मनोज त्रिवेदी, विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा, विधायक बलहा सरोज सोनकर, जिला उपाध्यक्ष रण विजय सिंह, जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सरदार मनदीप सिंह वालिया, लोकसभा सह संयोजक योगेश प्रताप सिंह, घनश्याम सिंह, मंडल अध्यक्ष मोती लाल निषाद, राजेश गुप्ता, सतीश पोरवाल, पुत्तन लाल वर्मा, ब्लाक प्रमुख अभिषेक वर्मा, कृपाराम वर्मा, अजय कुमार मिश्रा, शालिग्राम लोधी, आशीष पांडे, अरविंद चौधरी, राकेश पांडे सहित दोनों विधानसभाओं के बूथ अध्यक्ष सहित सेक्टर संयोजक व मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-Civil Services Day: मुख्यमंत्री योगी ने दी ‘सिविल सेवा दिवस’ की बधाई और शुभकामना

 

संबंधित समाचार