रायबरेली: जहरीला पदार्थ खाने से छात्रा की मौत, युवक की हालत गम्भीर, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात छात्रा और युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। एक साथ गांव में अलग अलग घरों में छात्रा व युवक के जहर खाने की घटना से हड़कम्प मच गया। परिजनों द्वारा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि युवक का इलाज अभी जिला अस्पताल में चल रहा है।

क्षेत्र के पूरे पंडित गांव निवासी अयोध्या प्रसाद की बेटी काजल जो इंटर की छात्रा थी और शनिवार को उसका परीक्षा परिणाम भी आया था। बताया जाता है कि परिणाम उसके मुताबिक नहीं रहा जिससे उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। वहीं उसी गांव के प्रदीप सिंह के बेटे आयुष सिंह ने भी किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर उनके परिजन उपचार के लिए सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल लेकर गए जहां छात्रा की मौत हो गई। उधर गांव के दोनों के प्रेम प्रसंग को लेकर भी चर्चा है।

जबकि दोनों के परिजनों ने इस बात को इंकार करते हुए कहा कि यह गलत है। दोनों के परिजनों ने एक दूसरे पर कोई आरोप भी नहीं लगाए है। इस बाबत कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि दोनों के परिजनों ने ऐसी किसी बात को लेकर इनकार किया। कोतवाल ने बताया कि छात्रा के परिजन कोई भी कार्रवाई नहीं करना चाहते है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: जयंती पर निकली भगवान महावीर की शोभा यात्रा, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

संबंधित समाचार