Bareilly News: बसपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने बताया जान का खतरा, SSP से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व जिला उपाध्यक्ष तौफिक प्रधान ने खुद की जान का खतरा बताते हुए एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान से शिकायत की है। उन्होंने लोकसभा चुनाव तक एक सुरक्षा कर्मी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पशुपति विहार कॉलोनी निवासी तौफिक प्रधान ने बताया कि शनिवार को दूसरी पार्टियों से जुड़े लोगों ने उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। उन्हें पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। ऐसे में उनकी जान को खतरा है।

ये भी पढे़ं- बरेली सेन्ट्रल जेल के 32 बंदियों ने की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन में पास 

 

संबंधित समाचार